दिनांक 12.04.2025 को रिंकू पुत्र सुरेश बाबू निवासी ग्राम नगला बास थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस द्वारा थाना हाथरस जंक्शन पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि उसकी लाखनू तिराहा लाढपुर मे रिंकू मोबाइल सेन्टर के नाम से दुकान है ।दिनांक 10.04.2025 को रात्रि मे अज्ञात चोरो द्वारा दुकान की पटिया हटाकर मोबाइल फोन व ग्राहको के पुराने मोबाइल फोन चोरी कर लिये है । उक्त घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस जंक्शन को घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में पुलिस टीम के कठिन परिश्रम व अथक-प्रयासोपरान्त, सर्विलांस सेल की टेक्निकल इंटेलिजेंस, सीसीटीवी कैमरे आदि से प्राप्त लाभप्रद सूचना संकलन की गयी । जिसके क्रम में दिनांक 08.05.2025 को थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा उक्त मोबाइल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तो को जलालपुर नहर पुल से गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से चोरी किये हुए 07 मोबाईल फोन बरामद हुए है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ करने पर अपने जुर्म का इंकबाल करते हुये बताया कि हम लोगों ने दिनांक 10.04.2025 को लाढपुर स्थित रिंकु मोबाइल सेंटर में से सभी फोन चोरी किये थे ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
- लखन प्रताप सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम नगला इमलिया थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।
- चेतन सिंह पुत्र रामबाबू सिंह निवासी नगला इमलिया थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथऱस ।
बरामदगी का विवरण-
- मोबाइल पोको कंपनी IEMI No. 864073070757820,864073070757838
- मोबाइल इनफिनिक्स कंपनी IEMI No. 358567732407800,358567732407818
- मोबाइल ओसम आई टेल कंपनी IEMI No. 359809161439006,359809161439014
- मोबाइल इनफिनिक्स कंपनी IEMI No. 330837595713208, 350837595713216
- मोबाइल रेडमी कंपनी IEMI No. 860669070536686, 860669070536694
- मोबाइल लावा कीपेट IEMI No. 355600542871890,355600542871908
- मोबाइल छोटा केचोडा कीपेड IEMI No. 867518071359775 , 8675180713597832.
अनावरित अभियोग-
मु0अ0सं0 128/25 धारा 331(4)/305ए/317(2) बी0एन0एस0 थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथऱस ।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम के नाम-
प्रभारी निरीक्षक श्री सतेंद्र राघव मय टीम थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।




