Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण कर ली सलामी, परेड का टर्नआउट चेक करते हुए दिए आवश्यक दिशा निर्देश

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में प्रातः शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई । तत्पश्चात परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई।
पुलिस अधीक्षक के आगमन पर परेड द्वारा उनको सलामी दी गई । तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित पुलिसकर्मियों की वर्दी को देखा गया तथा साफ-स्वच्छ वर्दी धारण करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया, तत्पश्चात परेड करायी गयी । परेड में उपस्थित निलम्बित कर्मचिरायों से वार्ता की गई । पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में उपस्थित डायल 112 के दो पहिया व चार पहिया वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान वाहनों की साफ-सफाई, घटनास्थल किट, हूटर आदि को चेक किया गया तथा गाडियों के रखरखाव के सम्बन्ध में प्रभारी डायल-112 को निर्देशित किया गया । इसी क्रम में परेड में उपस्थित डॉग स्क्वायड, ड्रोन कैमरा आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया गया । क्वार्टर गार्द निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम क्वार्टर गार्द पर तैनात गार्द द्वारा सलामी दी गई । महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द की उचित साफ-सफाई रखने हेतु स्टोर मोहर्रिर, प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया । इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में अर्दली रूम किया गया । अर्दली रूम के दौरान विभिन्न शाखाओं तथा गार्दों के रजिस्ट्ररों/निरीक्षण पुस्तिकाओं को चैक किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में लगी गार्दों को समय-समय पर चैक करने एवं निरीक्षण पुस्तिका में अंकन करने हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया । तथा प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाइन की नियमित साफ- सफाई कराये जाने हेतु निर्दिष्ट किया गया । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह एवं डॉग स्क्वाड, डायल 112, समस्त थानो/कार्यालयों/पुलिस लाईन से आये हुए अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *