Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पनकी पावर प्लांट का किया निरीक्षण, उत्पादन स्थिति पर ली जानकारी


कानपुर में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पनकी पावर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे। वे दोपहर 2:12 बजे प्लांट पहुंचे, जहां उन्होंने महाप्रबंधक जीके मिश्रा से मुख्य कंट्रोल रूम में जाकर पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूछा कि प्लांट से किन-किन जिलों में बिजली आसानी से पहुंच सकेगी और क्या संचालन में कोई समस्या तो नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्लांट की विशालकाय चिमनी और हाईटेक सिस्टम को देखकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की और थ्री डी मॉडल का भी अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *