Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

हिंदुओं पर अत्याचार सहन नही- माधवी चौधरी

हाथरस/सासनी। हिंदुओं पर किसी भी प्रकार का अत्याचार सहन नहीं होगा। इसके लिए चाहे कुछ भी करना पडे, ममता सिर्फ नाम की ममता है, उसके दिल में तो ममता है ही नही। इसलिए ऐसी हठधर्मिता रखने वाली मुख्यमंत्री को तो पद से स्तीफा दे देना चाहिए। शुक्रवार को यह बातें भारतीय किसान संघ महिला प्रकोष्ठ की माधवी चौधरी ने सासनी बस स्टैंड पर भाजपाईयों द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन करते वक्त कहीं। भाजपाईयों ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपाईयों का आरोप है कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के विरुद्ध लगातार अत्याचार हो रहे हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। जो मुख्यमंत्री होकर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं उठा सकती तो प्रदेश की जिम्मेदारी कैसे निभाएगी। भाजपाईयों ने ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रेमशंकर शर्मा (दद्दू), सतीश चंद्र शर्मा, जितेंद्र चतुर्वेदी, कालू पंडित, ध्रुव शर्मा, अर्चित गौतम, शालू, संजय चैधरी, बबलू, देवेश पचैरी, नरेश सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *