Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

होली पर सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम, शोक में डूबे परिजन

हाथरस। आगरा रोड पर शुक्ला होटल के निकट दोपहर को अज्ञात वाहन ने गांव नगला गिरधारी निवासी साइकिल सवार सत्यप्रकाश को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।
इस दौरान रास्ते में आगरा रोड पर मंडी समिति के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव कछपुरा निवासी करीब 65 वर्षीय महावीर सिंह पुत्र रामप्रसाद 15 मार्च की शाम को अपनी परचून की दुकान का सामान लेने के लिए मोपेड से सादाबाद जा रहे थे। हाथरस रोड पर बढ़ार चौराहे के निकट एक बाइक सवार ने लापरवाही से उनकी मोपेड में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए आगरा ले गए। रास्ते में ही उन्होने दम तोड़ दिया। आगरा रोड पर शुक्ला होटल के निकट दोपहर को अज्ञात वाहन ने गांव नगला गिरधारी निवासी साइकिल सवार करीब 44 वर्षीय सत्यप्रकाश पुत्र दौलतराम को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर परिजन पहुंच गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए हाथरस ले गए। यहां से उन्हें आगरा और फिर जयपुर ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *