Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशन में महाकुंभ मेला 2025 प्रयागराज के उपरांत त्रिवेणी संगम के अमृत जल को कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य अग्नि शमन अधिकारी ने जिलाधिकारी राहुल पांडेय को पवित्र गंगाजल भेंट किया।

हाथरस। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी राजकुमार वाजपेयी ने कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी राहुल पांडेय को महाकुंभ 2025 का पवित्र गंगाजल भेटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिलाधिकारी ने कहा कि महाकुंभ में स्नान न कर पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रदेश सरकार ने विशेष व्यवस्था की है। इस योजना के तहत त्रिवेणी संगम के अमृत जल को आम जनमानस को वितरित करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं जिसके क्रम में कलेक्ट्रेट से कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके पश्चात पुलिस लाइन तथा तालाब चौराहे पर भी अग्नि शमन विभाग द्वारा गंगा जल वितरित किया जाएगा।
मुख्य अग्नि शमन अधिकारी ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप, कुंभ मेले में गई दमकल गाड़ियां वापसी के दौरान अमृत जल लेकर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ के इस पावन अवसर पर प्रयागराज से दमकल गाड़ी के माध्यम से लगभग 2000 लीटर अमृत जल वितरित हेतु मंगवाया गया है, विशेषकर उनके लिये जो प्रयागराज महाकुंभ जाने में असमर्थ हैं। इस जल को आम जनमानस में निःशुल्क वितरित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को त्रिवेणी संगम के अमृत जल उपलब्ध कराना है ताकि वे धार्मिक आस्था से जुड़ सकें और पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, जिला सूचना अधिकारी तथा कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *