Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

डिवाइडर से टकराकर पलटा कैंटर, चालक की मौत, रोड पर फैला क्रोकरी का सामान

हाथरस। कैंटर में कप, प्लेट आदि क्रोकरी का सामान लदा था। कैंटर खुर्जा से असम जा रहा था। कैंटर को हरबीर चला रहा था। रात्रि में अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर मंडी के सामने रेलवे पुल पर डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया । हादसे में कैंटर चालक हरबीर की मौत हो गई।
बीती रात एक बजे खुर्जा से असम के लिए क्रोकरी लाद कर ले जा रहा कैंटर मंडी समिति के सामने रेलवे ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। कैंटर में लदा क्रोकरी का सामान रोड पर फैल गया। गंभीर रूप से घायल कैंटर चालक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कैंटर UP16JT 3550 में कप, प्लेट आदि क्रोकरी का सामान लदा था। कैंटर खुर्जा से असम जा रहा था। कैंटर को 30 वर्षीय हरबीर पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम नंगला मऊंचा थाना उसराहार जनपद इटावा चला रहा था। रात्रि में करीब 1 बजे थाना सिकंदराराऊ अंतर्गत अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर मंडी के सामने रेलवे पुल पर डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया । हादसे में कैंटर चालक हरबीर की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा गया। सड़क पर चारों तरफ क्रॉकरी फैलने से काफी समय तक रास्ते पर जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन से कैंटर और सड़क पर बिखरे क्रोकरी के सामने को हटवाया, तब जाकर यातायात सुचारू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *