Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

चन्दपा पुलिस ने एक युवती के साथ हुई मारपीट व छेड़छाड़ की घटना से सम्बन्धित एक आरोपी गिरफ्तार

हाथरस। दो मार्च को वादी द्वारा थाना चन्दपा पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि उसकी बुआ की बेटी सादाबाद से थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत अपने घर जा रही थी, तभी ग्राम मीतई के पास उसी ऑटो मे बैठा एक अज्ञात व्यक्ति गाली गलौच कर रहा था । मना करने पर उसके द्वारा वादी की बहन के साथ घटना कर दी । उक्त सूचना के आधार पर थाना चन्दपा पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए युवती के साथ मारपीट करने करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दपा को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन मार्च को थाना चन्दपा पुलिस द्वारा मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । जिसका नाम प्रिंस पुत्र सुग्रीव सिंह निवासी ग्राम मीतई थाना चन्दपा जनपद हाथरस है।आरोपी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चन्दपा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह मय टीम थाना चन्दपा जनपद हाथरस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *