Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

लघुशंका करने के विवाद में दो पक्ष भिड़े,चले लाठी-डंडे, 10 लोग घायल, दरोगा से धक्का-मुक्की

हाथरस। एक वृद्धा अपने घर के बाहर सड़क पर लघुशंका कर रही थीं। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कटैलिया में बीती रात सड़क पर लघुशंका करने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे भी चले। मारपीट में 10 लोग घायल हो गए। गांव कटैलिया में बीती रात एक वृद्धा अपने घर के बाहर सड़क पर लघुशंका कर रही थीं। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। इसके बाद लाठी-डंडे निकल आए। मारपीट में दोनों पक्षों से राकेश, सुरेश, राधेश्याम, बलवीर निवासीगण कटैलिया सहित 10 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आई। एक पक्ष के कुछ लोग भाजपा का झंडा लगी गाड़ी में अस्पताल आए और दूसरे पक्ष से भिड़ गए। दोनों पक्षों में अस्पताल परिसर में भी मारपीट हो गई। बीच-बचाव करने आए दरोगा से भी धक्का-मुक्की हुई। हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *