Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; 10 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

1 10

UP/Hathras; पुलिस कप्तान चिरंजीव नाथ सिन्हाहाथरस। पुलिस कप्तान चिरंजीव नाथ सिन्हा ने जनपद में पुलिसिंग को और व्यवस्थित करने के लिए विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में तैनात 10 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। थाना हाथरस गेट की मंडी समिति चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक लख्मी सिंह को पोरा चौकी और पोरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कुमार को मंडी समिति चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य आरक्षी अवनीश कुमार को सहपऊ से हसायन, प्रदीप कुमार को पुलिस लाइन से यातायात पुलिस और रेशमा को हसायन से महिला थाना भेजा गया है। आरक्षी रूपकिशोर को हसायन से सहपऊ में कार्यालय क्लर्क, विपिन यादव को हसायन से चंदपा, राहुल कुमार व शिववती देवी को पुलिस लाइन से हसायन तथा नवल किशोर को यूपी-112 से पुलिस लाइन भेजा गया है। सभी को तत्काल नई तैनाती पर रवाना करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *