Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रदर्शन, काफिला रोका तो सड़क पर बैठे

1 8

UP/Hathras; सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारी हाथरस। यूजीसी के नए नियमों के विरोध और उन्हें वापस लेने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राम जादौन के नेतृत्व में हसायन क्षेत्र से सैकड़ों लोग ट्रैक्टर, कार व अन्य वाहनों के काफिले के साथ जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए। रैली की सूचना पर पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर काफिले को रोकने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार कुछ ट्रैक्टर खेतों के रास्ते से आगे बढ़े, लेकिन पिछौती के आगे पुलिस ने काफिला रोक दिया। इससे नाराज प्रदर्शनकारी सड़क पर धरने पर बैठ गए और पुलिस से नोकझोंक हुई। सूचना पर एसडीएम व सीओ सिकंदराराऊ पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारी उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में एडीएम और एएसपी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग की। अधिकारियों ने ज्ञापन उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष ठाकुर आशीष प्रताप सिंह, सिद्धार्थ ठाकुर, नवीन सिंह, सतेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार, बिल्ला पंडित, कान्हा ठाकुर, राघव यादव, शिव ठाकुर, अजीत ठाकुर और अंकित ठाकुर सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *