Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; सेवा संकल्प अभियान में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

1 9

UP/Hathras; छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते  जिलाधिकारीहाथरस। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तर की प्रतियोगिताओं में चयनित छात्र-छात्राओं ने बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। रंगोली, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साह से प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने प्रस्तुतियों का अवलोकन कर बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी और शास्त्री के जीवन से सेवा, सत्य, सादगी और अनुशासन की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और सामूहिक प्रयासों से विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने पर जोर दिया। अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए सहित संबंधित अधिकारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *