Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; काका हाथरसी जयंती पर बिखरी हास्य की फुहार

1 7

UP/Hathras; अतिथियों का स्वागत करते आयोजक हाथरस। काका हाथरसी जयंती समारोह में काका की कविताओं और विभिन्न कलाओं का प्रस्तुतिकरण हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शरद महेश्वरी, प्रेम सिंह कुशवाह, राजेश गुड्डू और सुनील वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में विकास भारद्वाज, राजेश गुड्डू, मीरा दीक्षित, चेतन उपाध्याय, पूरन सागर, सोनाली वार्ष्णेय समेत 32 लोगों ने काका की कविताओं का पाठ किया। प्राची दीक्षित व दीपक रफी ने गायन, प्रभु दयाल दीक्षित ने वादन, धारणा कौशिक ने नृत्य, कनिष्का शर्मा ने काका का चित्र तथा अनिल बौहरे व गाफिल स्वामी ने लघु नाटक प्रस्तुत किया। जगदीश मित्तल सम्मान डा. उमाशंकर राही और काका हाथरसी सम्मान माधुरी वार्ष्णेय रूबी को प्रदान किया गया। भावना वरदान, राधा कर्ण, रूपम कुशवाह और सोनाली वार्ष्णेय भी सम्मानित हुईं। कार्यक्रम में उषा गुप्ता, डा. भरत यादव, चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य और विजय सिंह प्रेमी की विशेष उपस्थिति रही। संयोजक प्रेम सिंह यादव एडवोकेट, सह संयोजक श्याम बाबू चिंतन और संचालक अनिल बौहरे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *