Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; शिक्षामित्र सम्मेलन में पहुंचेंगे बेसिक शिक्षा मंत्री

Green and White Organic Illustrative Bhim Jayanti Greeting Banner 4 1 scaled

UP/ Hathras; जिलाध्यक्ष ब्रजेश वशिष्ठ साथियों के साथ आमंत्रण पत्र देते हुए हाथरस। दाऊजी महाराज के 115वें व तृतीय प्रांतीय लक्खी मेले में 4 अक्टूबर को प्रस्तावित विशाल शिक्षामित्र सम्मेलन के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह को मुख्य अतिथि और सदस्य विधान परिषद आगरा स्नातक क्षेत्र डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह गुरुजी को अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिलाध्यक्ष ब्रजेश वशिष्ठ ने साथियों के साथ मंत्री के आवास पर पहुंचकर निमंत्रण पत्र सौंपा।इस दौरान शिक्षामित्रों की मांगों को लेकर अनुरोध पत्र भी दिया गया। विशेष टीईटी परीक्षा में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को शामिल किए जाने तथा मूल विद्यालय वापसी के शासनादेश के क्रियान्वयन का मुद्दा उठाया गया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद मांगों पर उच्च स्तर पर वार्ता कर समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मदन गोपाल रावत, अजीत चौहान, पवन प्रताप सिंह, मुकेश सेंगर, विशाल पुरोहित सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *