Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार

1 41

UP/ Hathras; प्रतिभागी बच्चे हाथरस। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रमनपुर में मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डौली माहौर ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने छात्राओं और महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य नीलम दिनकर ने अतिथियों का पट्टिका पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। इस मौके पर पवन रावत, बासुदेव माहौर, अनु, नीतू, कुमुद शर्मा, चमन शर्मा, साधना सिंह, रजनी यादव, मोनिका वार्ष्णेय, सविता सिंह, दीपिका, सृष्टि गौतम, मधु रानी शर्मा व सौम्या माहेश्वरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *