UP/ Hathras; मंचासीन अतिथि हाथरस। दाऊजी महाराज के 115वें मेले में 18 से 30 सितंबर तक आयोजित विधिक साक्षरता शिविर का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश विनय कुमार ने फीता काटकर, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य आमजन को विधिक सेवाओं की जानकारी देना है, ताकि धन या जानकारी के अभाव में कोई व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पात्र गरीब लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराता है और लोक अदालतों के माध्यम से सस्ता व सुलभ न्याय दिलाया जाता है।प्राधिकरण सचिव अनु चौधरी ने मध्यस्थता 3.0 अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय में लंबित मामलों में मध्यस्थता के जरिए दोनों पक्षों की सहमति से सुलह-समझौते के आधार पर विवाद का शीघ्र निस्तारण कराया जा सकता है। शिविर में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विजय कुमार डुंगराकाटी, अपर जनपद न्यायाधीश संगीता शर्मा, हर्ष अग्रवाल, निर्भय नारायण राय, शैलेन्द्र कुमार सिंह, ईश्वर सिंह, बुशरा आदिल रिजवी, प्रशान्त कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपकनाथ सरस्वती सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जनता को विधिक जानकारी से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।
Hathras; दाऊजी मेले में विधिक साक्षरता शिविर शुरू
Read Also
Recommendation for You

UP/ Hathras; जिलाध्यक्ष ब्रजेश वशिष्ठ साथियों के साथ आमंत्रण पत्र देते हुए हाथरस। दाऊजी महाराज के 115वें…

UP/ Hathras; प्रतिभागियों को पुरुस्कृत करते पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्यहाथरस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के…

UP/ Hathras; गोष्ठी में उपस्थित जन हाथरस। वैश्य एकता संस्थान के बैनीगंज स्थित कार्यालय में पद्मश्री से…











