मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र के दौरान विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी, पर जमकर हमला बोला। उन्होंने शेर के माध्यम से तंज कसते हुए कहा “बड़ा हसीन है इनकी जुबान का जादू, लगाकर के आग बहारों की बात करते हैं। जिन्होंने रात में चुन-चुन के बस्तियों को लूटा, वही नसीबों के मारों की बात करते हैं।” सीएम योगी ने कहा कि अब तक 56 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं, लेकिन विपक्ष महाकुंभ को लेकर झूठी अफवाहें फैला रहा है, जो सनातन आस्था का अपमान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महाकुंभ किसी सरकार या पार्टी का आयोजन नहीं, बल्कि समाज का आयोजन है और सरकार इसमें सेवक की भूमिका निभा रही है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों पर सवाल उठाते हुए कहा कि नेपाल, झारखंड व अन्य स्थानों की दुर्घटनाओं को महाकुंभ से जोड़कर भ्रम फैलाया जा रहा है। विपक्ष की आलोचना करते हुए सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर अच्छे काम का विरोध करना अपनी आदत बना चुकी है और जिस थाली में खाती है, उसी में छेद करती है।
बजट सत्र में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, कहा महाकुंभ पर राजनीति बंद करें
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









