Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत:कोहराम

सिकन्द्राराऊ- 19 फरवरी। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित मौहल्ला नौखेल में एक युवती की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । युवती की मौत से परिजनो में कोहराम मच गया ।
बताया जाता है मौहल्ला नौखेल निवासी एक 24 वर्षीय युवती को पिछले दो दिनों से बुखार आ रहा था । परिजनो द्वारा उपचार कराया गया । किंतु युवती के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ । आज युवती की अचानक हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। आनन फानन में परिजन उपचार के लिए कस्बा के एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां युवती को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से परिजनो में हा हाकार मच गया और मोहल्ले में मातम छा गया । परिजनो ने गमगीन माहौल में उसके शव को सुपुर्द ए खाक किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *