Breaking News
Hathras;मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 417 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, 40 मुस्लिम जोड़े भी शामिल,कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधि व अधिकारी Hathras;मथुरापुर में अंकुर कौशिक ने कराया पांच बेटियों का सामूहिक विवाह हाथरस में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति और MRI सुविधा की मांग,  सौंपा ज्ञापन Harhras;समाज को एकजुट करते हैं धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन : श्वेता चौधरीसर्राफा एसोसिएशन के दीपावली मिलनोत्सव में पालिकाध्यक्ष ने की मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता, व्यापारियों ने किया स्वागत Hathras;मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को भाजपा ने चलाया जागरूकता अभियान,मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सहभागिता करते पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Harhras;समाज को एकजुट करते हैं धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन : श्वेता चौधरीसर्राफा एसोसिएशन के दीपावली मिलनोत्सव में पालिकाध्यक्ष ने की मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता, व्यापारियों ने किया स्वागत

2 2

दीप प्रज्वलित करती नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी

UP/Hathras। सर्राफा एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दीपावली मिलनोत्सव एवं गिरिराज महाराज के छप्पन भोग और अन्नकूट प्रसादी कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे पर्व और धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और आपसी एकता को मजबूत करते हैं। ऐसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाने का काम करते हैं।पालिकाध्यक्ष ने सर्राफा एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग केवल व्यापारिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाता है। समाज के प्रति यह सहभागिता आपसी संबंधों को मजबूत बनाने में सहायक है। उन्होंने सभी व्यापारियों को दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव की शुभकामनाएं भी दीं।रघुनंदन अपना वाली धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने श्वेता चौधरी का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता रमनमूर्ति शर्मा ने की तथा संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. सत्यप्रकाश रंगीला एवं उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। आशुकवि अनिल बोहरे, व्यापारी नेता योगा पंडित, ने भी सहभागिता की।इस मौके पर अमरेश बंसल, अमित शर्मा, अमिताभ शर्मा, धीरेंद्र पाठक, जय वर्मा, विमलेश बंसल, किशनलाल वर्मा, विक्रम वर्मा, शैलेंद्र माथुर, संजीव वर्मा, चंद्रमोहन वर्मा, रजनीश शर्मा, विशाल सोनी, सुमित पोद्दार, दिलीप वर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, श्याम वर्मा, सदाशिव मराठा, प्रकाश मराठा, किरण मराठा एवं विजय मराठा सहित बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *