Breaking News
Hathras;राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में कोबरा यूनिट का नेतृत्व करेंगे लाडपुर के आशुतोष त्रिगुणायत प्रधानमंत्री की मौजूदगी में एकतानगर में होने वाले आयोजन में मिली जिम्मेदारी, जनपद में खुशी की लहर Hathras;करवाचौथ की शाम घर से निकले युवक का शव जाऊ नहर पुल के पास मिलाअज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Hathras;ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कथित गलत चालानों के विरोध में भाकियू भानु ने सौंपा ज्ञापनचालानों की निष्पक्ष जांच और किसानों का उत्पीड़न रोकने की मांग, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी Hathras;दिल्ली महारैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने बनाई रणनीति1 नवंबर को वोट चोरी के मुद्दे पर प्रस्तावित रैली Hathras;बाइक की टक्कर से पैदल जा रहा युवक घायल, चालक फरार
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;दिल्ली महारैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने बनाई रणनीति1 नवंबर को वोट चोरी के मुद्दे पर प्रस्तावित रैली

1 76

UP/Hathras; दिल्ली महारैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने बनाई रणनीति1 नवंबर को वोट चोरी के मुद्दे पर प्रस्तावित रैली में हाथरस से अधिक भागीदारी जुटाने पर जोरहाथरस। दिल्ली में 1 नवंबर को वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस की प्रस्तावित महारैली की तैयारियों को लेकर जनपद के रैली कोऑर्डिनेटर एवं अलीगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा ने पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के आगरा रोड स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक की। इसमें हाथरस से अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी, वाहनों की व्यवस्था और ब्लॉक व नगर स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क करने की रणनीति बनाई गई।चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से दिल्ली पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं की प्रस्तावित रूपरेखा से गिरवर शर्मा को अवगत कराया। गिरवर शर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर तैयारियां की जा रही हैं। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्यकर्ताओं की भागीदारी और दिल्ली पहुंचने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने भी जनपद से अधिक से अधिक कांग्रेसजनों के रैली में शामिल होने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने गिरवर शर्मा का शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया।बैठक में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश सचिव पं. ब्रह्मदेव शर्मा, पं. अविनाश चंद पचौरी, विष्णु कुमार, ठाकुर आकाश सिंह, कुलदीप कुमार सिंह, कपिल नरूला सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *