up/Hathras।सासनी कस्बे के मोहल्ला पीपलवाला में बाइक की टक्कर से पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार, मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी बिट्टू वार्ष्णेय गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बस स्टैंड की ओर किसी काम से गया था। काम निपटाकर वह पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान मोहल्ला पीपलवाला के चौराहे पर पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बिट्टू के शरीर में कई जगह चोटें आईं। मौके पर जुटे राहगीरों और दुकानदारों की मदद से परिजनों को सूचना दी गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। उधर, बाइक सवार मौके से फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
Hathras;बाइक की टक्कर से पैदल जा रहा युवक घायल, चालक फरार
Recommendation for You

UP/Hathras; ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन (भानु) के सदस्य हाथरस। कृषि कार्य में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य…

शिकायती पत्र के साथ शिकायतकर्ता राजीव वार्ष्णेय up/Hathras। अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक आस्थान के भूखण्ड संख्या…












