Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;जनकपुरी में धूमधाम से मनाया राम-सीता विवाहोत्सव, निभाईं विवाह की रस्में

1 31

जनकपुरी में चारों भाइयों का स्वागत करतीं  जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय

UP/Hathras। श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी स्थित मनकामेश्वर मंदिर प्रांगण में जनकपुरी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भव्य विद्युत सजावट से सजी जनकपुरी में प्रभु राम और चारों भाइयों की बारात पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विवाहोत्सव में तिलक, जयमाला, कन्यादान सहित विभिन्न रस्में पारंपरिक रीति-रिवाज से निभाई गईं। ज्यौनार का भी आयोजन हुआ।जनकपुरी के द्वार पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय ने चारों भाइयों का तिलक कर स्वागत किया। राजा जनक की भूमिका गिरीश पचौरी ने निभाई और राम-सीता विवाह की रस्में संपन्न कराईं। रिवॉल्विंग स्टेज पर जयमाला की रस्म हुई। इस दौरान रामभक्तों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजन संयोजक सुधीर पचौरी, अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय, मनीष शर्मा और यतेंद्र वार्ष्णेय सहित अन्य आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विवाहोत्सव में भाग लेकर धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *