Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;दाऊजी मेला में शिक्षामित्र सम्मेलन, स्थायीकरण व मानदेय वृद्धि की उठी मांग

1 1

UP/Hathras; कार्यक्रम को सम्बोधित करते  ब्रजेश वशिष्ठहाथरस। 115वें लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज महोत्सव के मेला पंडाल में  आदर्श समायोजित शिक्षक-शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में विशाल शिक्षामित्र सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में शिक्षामित्रों ने स्थायीकरण, मानदेय वृद्धि और मूल विद्यालय वापसी की मांग प्रमुखता से उठाई।कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा ने की। सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश शर्मा, प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी यतेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, विधायक अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ कुशवाहा ने कहा कि महंगाई के दौर में 18 हजार रुपये मानदेय पर्याप्त नहीं है। उन्होंने स्पेशल टीईटी में अवसर देने और 3 जनवरी 2025 के मूल विद्यालय वापसी संबंधी शासनादेश का तत्काल पालन कराने की मांग की। महामंडलेश्वर पूर्णानंद पुरी ने शिक्षामित्रों के स्थायीकरण की मांग उठाई।एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षामित्रों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश संगठन मंत्री व जिलाध्यक्ष ब्रजेश वशिष्ठ ने सभी अतिथियों और शिक्षामित्रों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में शिक्षामित्र एवं संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *