Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; पुलिस लाइन में गांधी और शास्त्री जयंती पर दिलाई एकता की शपथ

1 11

UP/Hathras; शपथ दिलाते पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हाहाथरस। गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर सलामी दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए गांधी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार देकर उत्साहवर्धन किया गया। एसपी ने कहा कि गांधी का स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा और उनका जीवन राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में एएसपी रामानंद कुशवाहा सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। जनपद के सभी थानों और शाखाओं में भी जयंती पर माल्यार्पण कर पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *