UP/ Hathras; प्रतिभागियों को पुरुस्कृत करते पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्यहाथरस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत डीआरबी इंटर कॉलेज में चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन एवं मेहनत के साथ पढ़ाई करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।चित्रकला में प्रिया प्रथम, राधिका द्वितीय और कनक तृतीय रहीं। निबंध में आकाश कुमार प्रथम, नंदिनी द्वितीय और आयुष तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में कनिष्का वर्मा प्रथम, सोनम द्वितीय और तरलोक वार्ष्णेय तृतीय रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार गौड़ ने किया। प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य ने अतिथियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार जताया।
Hathras; सेवा संकल्प अभियान में प्रतिभाओं को किया सम्मानित
Read Also
Recommendation for You

UP/ Hathras; जिलाध्यक्ष ब्रजेश वशिष्ठ साथियों के साथ आमंत्रण पत्र देते हुए हाथरस। दाऊजी महाराज के 115वें…

UP/ Hathras; गोष्ठी में उपस्थित जन हाथरस। वैश्य एकता संस्थान के बैनीगंज स्थित कार्यालय में पद्मश्री से…












