Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; दाऊजी मेले में आज  सजेगी ‘एक शाम अटल जी के नाम

1 42

UP/ Hathras; जानकारी देती आयोजन समिति हाथरस। मेला दाऊजी महाराज परिसर में आज  19 सितंबर की रात आठ बजे ‘एक शाम अटल जी के नाम’ काव्य संध्या आयोजित होगी। अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को समर्पित कार्यक्रम में गीत-गजल सम्राट डॉ. विष्णु सक्सेना सहित गौरव चौहान, अमित शर्मा, राम भदावर, सपना सोनी, डॉ. नितिन मिश्रा, दुर्गेश तिवारी और उन्नति भारद्वाज काव्य पाठ करेंगे। कार्यक्रम में हास्य, व्यंग्य, ओज, वीर रस और राष्ट्रभाव से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत की जाएंगी। अटल जी की स्मृति में विशेष छप्पन भोग का आयोजन भी होगा।कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता हरिगढ़ विभाग के विभाग प्रचारक गोविंद, गाजियाबाद के अतिरिक्त अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर भारद्वाज, सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक अंजुला माहौर, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह रहेंगे। आयोजक तरुण शर्मा, जय शर्मा और प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर नगरवासियों एवं काव्य प्रेमियों में उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *