Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; काका हाथरसी को पुण्यतिथि पर किया याद

1 40

UP/ Hathras; गोष्ठी में उपस्थित जन हाथरस। वैश्य एकता संस्थान के बैनीगंज स्थित कार्यालय में पद्मश्री से सम्मानित हास्य कवि काका हाथरसी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर गोष्ठी आयोजित कर उन्हें याद किया गया। सदस्यों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी हास्य कविताओं का स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि काका हाथरसी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से जीवन को सकारात्मक नजरिए से जीने का संदेश दिया, जिसे आत्मसात कर प्रसन्न रहने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघानिया, डॉ. वेद प्रकाश अग्रवाल, प्रदीप बंसल, सुधीर गुप्ता, सुनील अग्रवाल, संदीप मित्तल, प्रतीक गोयल, प्रशांत माहेश्वरी, राजीव गुप्ता, संदीप गोयल, रोहित अग्रवाल, रजत माहेश्वरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *