Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; बंदर के हमले से स्कूटी गिरी, दंपती और मासूम घायल

1 29

UP/ HATHRAS। शहर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार दोपहर बिजली कॉटन मिल के सामने बंदर के अचानक स्कूटी पर हमला करने से स्कूटी सवार दंपती और उनका अबोध बालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में आदर्श नगर निवासी शांतनु सिंह के घुटने में फ्रैक्चर हो गया, जबकि उनकी पत्नी और अबोध बालक को भी चोटें आईं। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शांतनु सिंह का ऑपरेशन किया जा रहा है। पत्नी और बच्चे का भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।घटना को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुमारी ने नगर पालिका प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में बंदरों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन प्रभावी अभियान नहीं चलाया जा रहा। उन्होंने कहा कि स्कूल, अस्पताल, रेलवे स्टेशन समेत प्रमुख सार्वजनिक स्थान भी बंदरों और आवारा पशुओं के आतंक से अछूते नहीं हैं। उनके अनुसार पहले लेबर कॉलोनी के पार्क में बंदर पकड़ने का अभियान चलाया गया था, लेकिन इसके बाद नियमित अभियान नहीं हुआ।सुनीता कुमारी ने नगर पालिका प्रशासन से बंदरों और आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर नियमित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *