UP/ HATHRAS; पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना पर कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त को हतीसा पुल के पास से नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 655 ग्राम नशीला पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-
गजेन्द्र सिंह पुत्र राजू निवासी रमनपुर थाना हाथरस गेट हाथरस ।
बरामदगी का विवरण-
655 ग्राम नशीला पदार्थ(गांजा) ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 401/2026 धारा 8/20 NDPS Act थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम–
प्रभारी निरीक्षक श्री सतेन्द्र सिंह राघव मय टीम थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस ।














