Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

दिल्ली; मोदी-पुतिन की 40 मिनट की बातचीत, इसके बाद एक ही कार में प्रदर्शनी पहुंचे

1 22


NCR; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक हुई। करीब 45 मिनट चली बैठक में दोनों नेताओं ने रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, व्यापार और लोगों के बीच संपर्क समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। पश्चिम एशिया और ब्लैक सी क्षेत्र में जारी संघर्षों पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक से पहले दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से मुलाकात की और एक-दूसरे को गले लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को तमिल संत तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध कृति तिरुक्कुरल का रूसी भाषा में अनुवादित संस्करण भी भेंट किया। मोदी ने कहा कि यह पुस्तक मानव मूल्यों से जुड़ी है और दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने में सहयोग करेगी। बैठक के बाद पीएम मोदी और पुतिन एक ही कार में सवार होकर इनोप्रॉम प्रदर्शनी देखने पहुंचे। दोनों देशों के बीच औद्योगिक सहयोग बढ़ाने और भारत में इनोप्रॉम के विस्तार को लेकर भी चर्चा की संभावना है। बैठक में 2030 तक भारत-रूस द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने, रेल और सुरंग निर्माण, इस्पात क्षेत्र, रूसी बाजार में भारतीय उत्पादों की पहुंच और नागरिक परमाणु सहयोग जैसे मुद्दे भी एजेंडे में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *