Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; शराबी ने दुकान का दरवाजा तोड़ा, चोरी की कोशिश,चोरी का प्रयास करता शराबी पकडा

01

UP/ Hathras। अलीगढ़-आगरा राजमार्ग स्थित पुरानी सब्जी मंडी में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शराबी युवक ने कचैड़ी की दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने और चोरी करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंच गया और उसने शराबी को रोक लिया।
जानकारी के अनुसार पुरानी सब्जी मंडी में भोला कचैड़ी की दुकान चलाता है। सुबह दुकान पर कचैड़ियां तैयार करने के बाद वह दुकान बंद कर किसी काम से अपने घर चला गया था। इसी दौरान एक शराबी युवक वहां पहुंचा और दुकान का दरवाजा तोड़ने लगा। दरवाजा तोड़ने के बाद उसने दुकान के अंदर घुसकर सामान चोरी करने का प्रयास किया। इसी बीच किसी माध्यम से दुकानदार भोला को घटना की जानकारी मिल गई। वह तत्काल दुकान पर पहुंचा और शराबी को रोक लिया। मौके पर आसपास के दुकानदार और राहगीर भी एकत्र हो गए। लोगों के सामने शराबी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भोला से माफी मांगी। उसने कबूल किया कि नशे की हालत में उसी ने दुकान का दरवाजा तोड़ा था और अंदर से सामान ले जाने का प्रयास किया। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। दुकानदार ने बताया कि दरवाजा टूटने से उसे नुकसान हुआ है। हालांकि शराबी द्वारा गलती स्वीकार कर माफी मांगने के बाद मामला शांत हो गया। घटना को लेकर आसपास के दुकानदारों में चर्चा बनी रही और लोगों ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *