Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; भारतीय किसान संघ की बैठक 23 सितंबर को जिला मुख्यालय पर गरजेगा किसान संघ, 80 बाइकों से कूच की तैयारी

1 14

UP / Hathras। भारतीय किसान संघ की सासनी विकासखंड इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा की अध्यक्षता और जिला महिला प्रमुख चैधरी माधवी सिंह के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता और विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री वीरपाल एवं कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक मंत्री प्रेमपाल सिंह ने किया।
सोमवार को हुई बैठक में आगामी आंदोलनों की रूपरेखा तैयार करते हुए 23 सितंबर को जिला मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। इसके लिए सासनी खंड से 80 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर किसान बच्चा पार्क पर एकत्रित होंगे, जहां से 50-60 महिला किसानों के साथ जिला मुख्यालय के लिए कूच करेंगे। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में 30 सितंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले श्महिला किसान सम्मेलनश् की तैयारियों पर चर्चा हुई। सासनी से कम से कम 200 महिलाओं के शामिल होने की योजना बनाई गई है। वहीं, वर्ष 2027 के लिए हर गांव तक संगठन का विस्तार कर अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने का संकल्प लिया गया। बैठक में आशा देवी, रूपवती देवी, रेणु देवी, मंजू देवी, रामकुमार शर्मा, रजत राणा, देवेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह और चैधरी रुहल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में भारत माता की जय और भगवान बलराम की जयश् के नारों के साथ बैठक का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *