UP/Hathras। शहर के थाना गेट क्षेत्र स्थित तमनागढ़ी मोहल्ले में एक परिवार के रहस्यमयी दावों ने इलाके में चर्चा और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। परिवार का कहना है कि वह पिछले करीब दो महीने से घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है। उनका दावा है कि बाहर निकलने का प्रयास करने पर कोई अदृश्य शक्ति उन्हें रोक देती है।परिवार के अनुसार, राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी से लौटने के बाद से उनके साथ यह स्थिति उत्पन्न हुई। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि घर के भीतर से अक्सर चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई देती हैं, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल है और कई दुकानें भी शाम को जल्दी बंद हो रही हैं।सूचना मिलने पर थाना गेट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की, लेकिन पुलिस को ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला, जिसके आधार पर किसी अलौकिक घटना की पुष्टि की जा सके। प्रशासन ने भी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।फिलहाल परिवार घर के भीतर ही रह रहा है और मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में तथ्यों के आधार पर जांच और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय व मनोवैज्ञानिक सलाह भी महत्वपूर्ण हो सकती है।
रहस्यमयी दावों से दहशत, दो महीने से घर में बंद रहने का परिवार का दावा














