Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

श्रावण सोमवार से पूर्व जलभराव को लेकर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने किया निरीक्षण

जलभराव का निरीक्षण करते एसडीएम शिव प्रकाश यादव

UP/Hathras। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को कांवडयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह कमर कस तैयार है। एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नई सब्जी मंडी के ठीक सामने बरसात के कारण हुए जलभराव का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों से जलभराव की स्थिति की जानकारी ली और शीघ्र जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सावन के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में कांवड़िए इस मार्ग से गुजरेंगे, इसलिए मार्ग पर किसी भी प्रकार की बाधा या जलभराव नहीं रहना चाहिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी तथा नगर पंचायत सासनी के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार जैन भी मौजूद रहे। एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। जहां-जहां जलभराव, सड़क क्षति अथवा अन्य समस्याएं सामने आ रही हैं, उनका समय रहते समाधान कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश की स्थिति को देखते हुए लगातार क्षेत्र का निरीक्षण करते रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए समय रहते जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *