UP/ हाथरस। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव गढ़ी परती बनारसी में 27 वर्षीय विवाहिता कोमल सिसौदिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के मायके पक्ष ने पति, जेठ और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मायके पक्ष को अवगत कराया। मृतका के पिता संतोष की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि पति अभिषेक, जेठ सुनील और ससुर ओमवीर दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और ₹50 हजार की मांग को लेकर कोमल को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई।मृतका के भाई का आरोप है कि अभिषेक शराब के नशे में अक्सर कोमल के साथ मारपीट करता था और परिवार के अन्य सदस्य भी उसे प्रताड़ित करते थे। बताया गया कि अभिषेक की यह दूसरी शादी थी तथा दंपति के दो छोटे बच्चे हैं।पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपों की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज; पति गिरफ्तार
Recommendation for You

UP/Hathras : संगठनात्मक बैठक करते पदाधिकारी हाथरस। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर…

UP/Hathras : विद्याभूषण गर्ग का अभिनन्नद करते विहिप कार्यकर्ता हाथरस। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल (प्रखंड…

UP/Hathras: श्री हनुमान चालीसा पाठ करते बजरंगीहाथरस। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित कोतवाली चैराहे के हनुमान मंदिर…











