UP/Hathras : सासनी गुरू पूजन करते दंपत्तिहाथरस। महाकवि वेदव्यास के जन्मोत्सव पर यानी गुरु पूर्णिमा का पर्व क्षेत्र में बेहद श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
बुधवार को सुबह से ही गुरु आश्रमों, मंदिरों और घरों में गुरु पूजन की धूम रही। शिष्यों ने अपने आराध्य गुरुदेव के चरणों को दूध और गंगाजल से पखारकर तिलक लगाया। इसके बाद वस्त्र, फल और दक्षिणा भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। कस्बे के प्रमुख धार्मिक स्थलों और गुरु गद्दियों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा वातावरण गुरु गोविंद दोऊ खड़े… और गुरु महिमा के भजनों से गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने गुरुजनों की आरती उतारकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस पावन अवसर पर गुरुओं ने शिष्यों को जीवन में सदाचार, सेवा भाव और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। जिन गुरूओं का शरीर शून्य हो चुका है उनके शिष्यों ने गुरू की प्रतिमा या छबिचित्र के सामने बैठकर गुरू को नमन करते हुए गुरूपूजा की। गुरुओं ने कहा कि अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश देने वाला ही सच्चा गुरु है।
सासनी में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, शिष्यों ने पूजे गुरुओं के पांव














