Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

पूर्व एमएलसी राकेश सिंह राणा के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान तेज, ग्रामीणों ने दिखाई एकजुटता

हाथरस। सिकंदराराऊ क्षेत्र में ट्रामा सेंटर को विधिवत रूप से चालू कराने की मांग को लेकर चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को रविवार को श्यामपुर मानिकपुर एवं कपासिया गांवों में जबरदस्त जनसमर्थन मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर अभियान में हिस्सा लेते हुए क्षेत्र की इस अत्यंत आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा को शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी राकेश सिंह राणा ने कहा कि हाथरस जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदहाल स्थिति में है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मस्त है और जनता त्रस्त है। इलाज के अभाव में गरीब और जरूरतमंद लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है, जबकि करोड़ों रुपये की लागत से बना ट्रामा सेंटर आज भी पूरी तरह संचालित नहीं हो सका है। राकेश सिंह राणा ने स्पष्ट किया कि ट्रामा सेंटर का संचालन किसी राजनीतिक लाभ का विषय नहीं, बल्कि हजारों लोगों की जान बचाने से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द ही ट्रामा सेंटर को पूर्ण रूप से चालू नहीं किया, तो इस जन आंदोलन को और तेज किया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान में ग्रामीणों के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। लोगों ने एक स्वर में कहा कि ट्रामा सेंटर का संचालन क्षेत्र की सबसे बड़ी जरूरत है और इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा।अभियान में प्रमुख रूप से कुलदीप पुंडीर, सोनू पुंडीर, कल्लू सिंह नेताजी, जयपाल सिंह लोधी, ठाकुरदास लोधी, डॉ. सर्वेश लोधी, प्यारेलाल लोधी, विजयपाल लोधी, गिरीश राजपूत, अर्जुन, सुरेश, महेश सिंह राणा, विनोद पुंडीर, सामी अख्तर कुरैशी, शीलू सिसोदिया, सत्तू पंडित एवं विजय प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *