हाथरस। घने कोहरे के कारण शनिवार सुबह सादाबाद क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे हो गए। पहला हादसा सुबह करीब 9 बजे मथुरा मार्ग पर नगला सकत सिंह के पास हुआ, जहां दो स्कूली वाहनों की आमने -सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बच्चा घायल हो गया, जबकि अन्य बच्चे सुरक्षित बताए गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बच्चों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को तुरंत एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की हालत स्थिर है और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। वहीं, दूसरा हादसा जैतई मार्ग पर हुआ, जहां घने कोहरे के चलते एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फिसलते हुए कच्चे रास्ते में उतर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि स्कूलों की छुट्टियां समाप्त होने के बाद शनिवार से स्कूली वाहन नियमित रूप से बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य कर रहे थे। सुबह घना कोहरा होने के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिससे वाहन चालकों को सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं दे सके और यह दुर्घटना हो गई।
Home
ताजा न्यूज़
घने कोहरे ने बढ़ाया हादसों का खतरा, स्कूली वाहनों की आमने-सामने टक्कर, एक छात्र घायल, बड़ा हादसा टला
घने कोहरे ने बढ़ाया हादसों का खतरा, स्कूली वाहनों की आमने-सामने टक्कर, एक छात्र घायल, बड़ा हादसा टला
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









