हाथरस। ऑडिटोरियम में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिसमें साउंड सिस्टम, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था और मंच की बेहतर संरचना शामिल होगी। इससे स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक शानदार मंच मिलेगा। मेला श्रीदाऊजी महाराज परिसर में एक भव्य ऑडिटोरियम के निर्माण की योजना तैयार की गई है। लगभग 500 दर्शकों की क्षमता वाला यह ऑडिटोरियम 20.11 करोड़ रुपये से बनेगा। यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगोष्ठियों, नाट्य प्रस्तुतियों और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा।इसके निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण से स्वीकृति मांगी गई है, क्योंकि प्रस्तावित स्थल पुरातत्व विभाग से संरक्षित है। इसके साथ ही संस्कृति विभाग को भी ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 20.11 करोड़ रुपये का विस्तृत एस्टीमेट भेजा गया है। दोनों विभागों की अनुमति मिलने के बाद ही निर्माण शुरू होगा। इस ऑडिटोरियम में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिसमें साउंड सिस्टम, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था और मंच की बेहतर संरचना शामिल होगी। इससे स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक शानदार मंच मिलेगा। जिले में होने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों को एक नया मंच प्राप्त होगा। एडीएम बसंत अग्रवाल ने बताया कि दोनों विभागों से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द जनता को इस सुविधा का लाभ मिल सके।
Home
ताजा न्यूज़
मेला श्रीदाऊजी महाराज परिसर में 20 करोड़ से बनेगा 500 सीटों का ऑडिटोरियम, तैयारी शुरू
मेला श्रीदाऊजी महाराज परिसर में 20 करोड़ से बनेगा 500 सीटों का ऑडिटोरियम, तैयारी शुरू
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









