Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सिकंदराराव में प्रेस क्लब के तत्त्वाधान में तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

bf764708 8def 41f0 95e7 0c158862ead2

सिकंदराराव। तहसील सिकंदराराव क्षेत्र के ममता फार्म हाउस में सिकंदराराव प्रेस क्लब के तत्वावधान में सोमवार को तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में सिकंदराराव तहसील क्षेत्र से जुड़े प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के संयोजक सुदर्शन न्यूज़ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार मनोज जादौन रहे, जबकि सह-संयोजक के रूप में न्यूज़ वन इंडिया के जिला प्रभारी गौरव पचोरी एवं टीवी 30 के पुष्पकांत शर्मा रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार दीपेश भारद्वाज द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार देवेश सिसोदिया ने की। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी राकेश सिंह राणा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राम जादौन, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर गुप्ता, जिला अध्यक्ष आशीष जादौन, पुरदिल नगर के पूर्व चेयरमैन गंगा शरण कुशवाहा एवं जिला पंचायत सदस्य रिंकू जादौन शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान कवि प्रमोद विषधर, शिवम कुमार एवं ओमप्रकाश ने अपनी काव्य प्रस्तुति से उपस्थित पत्रकारों और अतिथियों का मन मोह लिया। मंच पर टीवी 30 के डायरेक्टर राजदीप तोमर, उपजा के प्रदेश सचिव नीरज चक्रपाणि, दैनिक भास्कर से संजय शर्मा सहित कई वरिष्ठ पत्रकार मंचासीन रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिकंदराराव प्रेस क्लब के संस्थापक संदीप पुण्ढीर एवं उपाध्यक्ष पंकज चौधरी का विशेष योगदान रहा। सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकार राकेश वार्ष्णेय, राजेश महाजन, विजय शर्मा, ऋषभ प्रताप, सुभाष यादव, यतेंद्र कुमार, सुनील कुमार इंडिया न्यूज, सुनील कुमार हसायन, जैनेंद्र वार्ष्णेय, अनूप शर्मा, राजा कुरैशी, नीरज गुप्ता, इश्तियाक भारती, पवन पुण्ढ़ीर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सिकंदराराव प्रेस क्लब के संस्थापक संदीप पुण्ढीर ने आगंतुक सभी साथियों का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं पत्रकारों को आयोजकों द्वारा प्रतीक चिन्ह, उपहार एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया, जिसके पश्चात सभी के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *