हाथरस। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीवनाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना हाथरस गेट पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर की निकट पर्यवेक्षण में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान नगला अलगर्जी रोड, मंडी के पीछे स्थित श्मशान घाट के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 500 ग्राम नशीला पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी में लिप्त था। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना हाथरस गेट पर एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व में कई बार जेल जा चुका है। इसके विरुद्ध थाना हाथरस गेट पर चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।
पुलिस ने नशीला पदार्थ बेचने वाले तस्कर को किया गिरफ्तार, 500 ग्राम गांजा बरामद
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









