Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर हंगामा, सड़क जाम के बाद पुलिस ने कराया मामला शांत

हाथरस। शहर की मुरलीधर कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब विद्युत विभाग के कर्मचारी कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे। इस दौरान विद्युत कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई। लोगों का आरोप था कि क्षेत्र में वर्षों से बिजली के खंभे नहीं लगाए गए हैं और जर्जर हालत में पड़ी विद्युत केबल आए दिन टूट जाती हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक कॉलोनी में पहले बिजली के खंभे नहीं लगाए जाते, तब तक वे अपने घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने से इनकार करने पर विद्युत विभाग के कुछ कर्मचारियों ने कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे लोग आक्रोशित हो गए।
बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज कॉलोनीवासियों ने डकपुरा रोड पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों और विद्युत विभाग के कर्मचारियों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया और माहौल शांत हुआ। फिलहाल पुलिस की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य बताई जा रही है, वहीं कॉलोनीवासियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से शीघ्र समाधान की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *