हाथरस। दीपावली को लेकर बाजरों में भीड़ उमड़ना चालू हो गया है। बाजार में इतनी भीड़ उमड़ रही है कि जाम के हालात बन जा रहे हैं। साड़ी शोरूम, बाइक व ज्वेलर्स की दुकानों पर काफी भीड़ उमड़ रही है। शहर के मुख्य मार्गों पर नो एंट्री सिस्टम के लिए लगाए गए बैरियर के बावजूद जाम की स्थिति बन रही है। उल्लेखनीय है कि जनपद में दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इससे पूर्व लोग खरीदारी में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं। शहर के पंजाबी मार्केट, रामलीला ग्राउंड, कोमल कांप्लेक्स, पत्थर बाजार आदि मुख्य बाजारों में साड़ी व गहने आदि की महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। ब्यूटी पार्लरों पर भी महिलाओं की भीड़ रही। बाजार में ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदारों को चेहरे खिल गए हैं।
रीब आया दिवाली का त्योहार, बाजार गुलजार
Recommendation for You
सासनी। सुशीला फाउंडेशन, बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ़ इंडिया एवं सासनी विज्ञान क्लब द्वार पचमढ़ी मध्यप्रदेश…




