Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स को भारत आने का निमंत्रण दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को पत्र लिखकर भारत आने का निमंत्रण दिया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस पत्र को साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने सुनीता विलियम्स के प्रति अपना स्नेह और चिंता व्यक्त की है। पीएम मोदी ने लिखा, “भले ही आप हजारों मील दूर हैं, लेकिन आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं।” उन्होंने भारत की जनता की ओर से शुभकामनाएं भेजते हुए बताया कि हाल ही में प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो से चर्चा के दौरान सुनीता विलियम्स का जिक्र हुआ, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने यह पत्र लिखा। प्रधानमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि अमेरिका यात्रा के दौरान वे हमेशा उनकी कुशलता और भलाई के बारे में पूछते रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1.4 अरब भारतीय उनकी उपलब्धियों पर गर्व करते हैं और उनकी अच्छी सेहत व मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स के परिवार का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी मां बोनी पंड्या निश्चित रूप से उनकी वापसी की प्रतीक्षा कर रही होंगी और स्वर्गीय दीपकभाई की शुभकामनाएं भी उनके साथ हैं। उन्होंने सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री बैरी विलमोर की सुरक्षित वापसी की कामना की। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सुनीता विलियम्स ने अपने कार्यों से पूरी दुनिया को गौरवान्वित किया है और उनकी सफलता भारत सहित पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायक ह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *