Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

पिता के इलाज के पैसे लेकर जा रहे युवक से लूट, जान बचाने के लिए नदी में कूदा

थाना हरदुआगंज क्षेत्र में हरदुआगंज नहर के पास एक युवक के साथ तमंचे के बल पर लूटपाट की गई। पीड़ित अजय, निवासी आजाद नगर अपने पिता के इलाज के लिए हॉस्पिटल जा रहा था, तभी तीन अज्ञात बदमाशों, जिनमें एक महिला भी शामिल थी, ने उसे रोककर पैसे और मोबाइल लूट लिया। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट भी की, जिससे खुद को बचाने के लिए पीड़ित ने नदी में छलांग लगा दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात बदमाशों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *