Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ लगाई प्रयागराज में डुबकी, किए रामलाल के दर्शन, व्यवस्थाओं की की तारीफ

हाथरस। प्रयागराज महाकुम्भ में जाने वाले श्रद्धालुओं में अभी भी खासा जोश बना हुआ है और जनपद जनपद से भी यहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं जबकि इसी क्रम में जनपद के कस्बा सादाबाद निवासी महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने अपने संस्था की राखी देवी, पूनम सिंह, श्यामू देवी, कोमल देवी, उषा देवी, विकास घनगर, अनिल, मंजू देवी, पिंकीदेवी, राजीव, अनिल हिमांशु यादव व अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। उसके बाद अयोध्या पहुंच प्रभु श्री राम के दर्शन किए। आपको बता दें कि यहां पर संगम में स्नान करते हुए जगत के कल्याण की मंगल कामना भी की और तीर्थ नगरी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से लौटने के उपरांत महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने सरकार द्वारा वहां पर नियत की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *