हाथरस। जनपद के थाना कोतवाली सिकंद्राराऊ क्षेत्र के गांव बसई बाबस से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां दूध लेकर जा रही टाटा मैक्स गाड़ी के चालक ने निर्दयता की हद पार करते हुए जानबूझकर कुत्ते के दो मासूम पिल्लों को कुचल दिया. इस घटना में एक पिल्ले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया. लेकिन यह घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चालक ने किस तरह जानबूझकर गाड़ी पिल्लों के ऊपर चढ़ाई। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है, गांव के ही एक ग्रामीण ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दी है।
Home
ताजा न्यूज़
निर्दयता की हद पार, चालक ने गाड़ी से कुचले दो पिल्ले, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, आरोपी चालक मौके से फरार
निर्दयता की हद पार, चालक ने गाड़ी से कुचले दो पिल्ले, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, आरोपी चालक मौके से फरार
Read Also
Recommendation for You

UP/हाथरस। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक…

UP/Hathras। पंजीकृत श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और आयुष्मान कार्ड बनाने के उद्देश्य से…












