Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

पुलिस मुठभेड़: दुल्हे के पिता से बैग छीनने व मिठाई विक्रेता पर फायरिंग करने वाला दबोचा, गोली लगने से हुआ घायल

हाथरस। जनपद के कस्बा सादाबाद पुलिस ने दूल्हे के पिता से रुपयों को बैग छीनने और मिष्ठान भंडार पर फायरिंग के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया। विगत 7 फरवरी को सादाबाद में बारात चढ़ते समय दूल्हे के पिता से रुपयों से भरा बैग को छीन लिया गया था। 21 दिसंबर 2024 को ताराचंद मिष्ठान भंडार के पास फायरिंग की गई। पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। 21 फरवरी में थाना सादाबाद पुलिस को चैकिंग के दौरान सूचना कि थाना सादाबाद में बारात चढत के दौरान बैग छीनने व ताराचंद मिष्ठान भंडार में फायरिंग करने वाला बदमाश मथुरा की तरफ जा रहा है । सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध बदमाश को रोकने का प्रयास किया परन्तु वह नहीं रुका । बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। राया से मथुरा लिंक रोड के पास पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। जिसमें सादाबाद के ग्राम मोनिया निवासी अभियुक्त गोलू पुत्र वीरेंद्र घायल हो गया। पुलिस ने घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा । जिसके कब्जे से लूटे हुए 20000 रुपए व अवैध असलाह-कारतूस बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *