हाथरस। पुलिस महानिदेशक लखनऊ उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन क्लीन” के क्रम में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानो पर मुकदमों में दाखिल वाहनों का यथाशीघ्र नियमानुसार निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में थाना हाथरस गेट पर मुकदमा / लावारिस में दाखिल 101 वाहनों का मूल्यांकन उपसंभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा कराया गया था। इसके उपरान्त उपजिलाधिकारी नगर व क्षेत्राधिकारी नगर की अध्यक्षता में गठित टीम के क्रम में कुल 101 वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया कराई गई । जिसमें जनपद व गैरजनपदों के कुल 26 ठेकेदारों द्वारा प्रतिभाग किया गया। नीलामी प्रक्रिया के दौरान ठेकेदार जोहेब पुत्र इस्लाम अहमद निवासी कोटीगंज सादाबाद द्वारा अधिकतम बोली ₹ 8,50,000 रूपये लगाये जाने पर नीलामी प्रक्रिया उनके हक में पूर्ण की गई। नीलामी प्रक्रिया से प्राप्त ₹ 8,50,000 रूपये ( आठ लाख पचास हजार रूपये) के राजस्व की धनराशि को नियमानुसार कोषागार में जमा कराया जायेगा ।
Home
ताजा न्यूज़
ऑपरेशन क्लीन" अभियान के अन्तगर्त हाथरस गेट पर लावारिस में दाखिल 101 वाहनों की नीलामी कराकर आठ लाख पचास हजार रूपये के राजस्व की प्राप्ति की गई


