Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

पंचायत उपचुनाव: थरौरा की प्रधान बनीं मालती, एक प्रधान समेत छह ग्राम व दो क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने

हाथरस। सादाबाद ब्लॉक में पांच ग्राम पंचायत और दो क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।सिकंदराराऊ में प्रधान पद पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। सहपऊ ब्लॉक के ग्राम पंचायत थरौरा में हुए प्रधान पद के चुनाव में मालती यादव 99 मतों से विजय घोषित हो गईं हैं। एसडीएम संजय कुमार ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया। मतगणना में मालती यादव को 831, नीरज को 732, नरेंद्र को 9, आशीष को 8, अरविंद कुमार को 3 और धर्मेंद्र को 1 वोट मिला। 71 वोट निरस्त हुए हैं। ग्राम पंचायत मकनपुर में वार्ड नंबर 2 पर राधा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।निर्विरोध निर्वाचन
सादाबाद ब्लॉक में छह ग्राम पंचायत और दो क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। ग्राम पंचायत घाटमपुर व सरौठ में क्षेत्र पंचायत सदस्य, करसौरा, बिलारा, गढ़ उमराव, एदलपुर, घूंचा में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। ग्राम पंचायत करसौरा के वार्ड संख्या 15 से तेजवीर, ग्राम पंचायत गढ़ उमराव के वार्ड संख्या 4 से योगेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत घूंचा के वार्ड नंबर 6 से तेजवीर सिंह, ग्राम पंचायत एदलपुर के वार्ड संख्या 13 से पवन कुमार, ग्राम पंचायत बिलारा के वार्ड नंबर 1 से विजय कुमार को ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत घाटमपुर के वार्ड संख्या 24 से शिशुपाल सिंह व सरौठ के वार्ड संख्या 93 से कविता देवी निर्विरोध सदस्य घोषित हो गई हैं। सिकंदराराऊ विकासखंड गांव छोंकरा में प्रधान हरीश की मृत्यु के बाद वहां पर उपचुनाव हुआ। जिसमें चंद्रपाल सिंह का एक ही नामांकन के कारण निर्विरोध निर्वाचन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *